Saturday, May 31, 2025

जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति, जिला पर्यावरण समिति व जिला वृक्षारोपण समिति बैठक का आयोजन

  •  गैर हाजिर ईओ एक्सईन का वेतन रोका 
  • अधिशासी अधिकारी कैराना को कारण बताओ नोटिस जारी 
  • औद्योगिक क्षेत्रो के कचरे का निस्तारण हो| 

 DGC शामली        विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी शामली श्री अरविन्द कुमार चौहान की अध्यक्षता में आज जिला गंगा समिति/जिला पर्यावरण समिति/जिला वृक्षारोपण समिति बैठक का आयोजन किया गया।आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने एजेंडा बिन्दु के अनुसार समीक्षा करते हुए जिन बिंदुओं पर कमी दिखी उसमें सुधार के निर्देश दिए। बैठक में समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने गंगा नदी एवं उसकी सहायक नदियों के तट पर बसे ग्रामों/निकायों द्वारा जन जागरूकता अभियान की समीक्षा करते हुए नगर पालिका शामली व कैराना द्वारा कार्यक्रम की सूचना अप्राप्त पाए जाने पर नगर पालिका शामली से कोई अधिकारी या प्रतिनिधि नहीं होने पर अधिशासी अधिकारी शामली को कारण बताओं नोटिस के निर्देश दिए वहीं कैराना अधिशासी अधिकारी के स्थान पर आये प्रतिनिधि द्वारा संतोष जनक जवाब नहीं मिलने पर उनका वेतन रोकने के साथ अधिशासी अधिकारी कैराना को भी नोटिस के निर्देश दिए। बैठक में निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर नगर पालिका कांधला में बायोरेमिडियेशन का कार्य व्यवस्थित न मिलने पर अधिशासी अधिकारी कांधला को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में जल निगम के अधिकारी अनुपस्थित पाए जाने पर उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए। बैठक में समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने नदी में प्रवाहित नालों की जांच आख्या एवं जिन पर जल उपचार बायो/फाइटोरेमिडियेशन) हो रहा है एस०टी०पी०, सी०ई०टी०पी० कार्य प्रगति, जल नमूने की सूचना नगर निकायों से सीधे नदी में जा रहे नाले की समीक्षा करते हुए नगर निकायों द्वारा समुचित ढंग से बायोरेमिडियेशन की कार्रवाई नहीं की जा रही है या नहीं टीम घटित कर जांच के निर्देश दिये। 

जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान बैठक को संबोधित करते हुए 

बैठक में समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने प्रदूषण विभाग को कंडेला इस्ट्रियल एरिया नाला व सिक्का पेपर मील नाला पर गंगा समिति सदस्य मुस्तकीम मल्लाह को जांच हेतु साथ लेकर जाने के निर्देश दिए। जिला पर्यावरण समिति के एजेंडा बिंदुओं की समीक्षा की गई, प्रदूषण विभाग को निर्देश दिए गए कि औद्योगिक क्षेत्रों से निकलने वाले कचरे का सही से निस्तारण किया जाए। समस्त अधिशासी अधिकारियों को सिंगल यूज प्लास्टिक पर नियमित रूप से रोकथाम कराने के निर्देश दिए।मुख्य चिकित्साधिकारी को बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण हेतु निरीक्षण करते रहने निर्देश दिए। सहायक सम्भागीय अधिकारी को ओवरलोड, डग्गामार वाहनों पर टीम बनाकर नियमित कार्यवाही के निर्देश दिए। 
बैठक में उपस्थित अधिकारीगण 

वृक्षारोपण समिति के संबंध में सभी विभागों को निर्देश दिए गए कि जिन विभागों द्वारा वृक्षारोपण कार्ययोजना नहीं भेजी गई, जल से जल्द भेजना सुनिश्चित करें इसमें किसी भी प्रकार के लापरवाही ना बरती जाए। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी ने अवगत कराया  कि शासन द्वारा सभी जनपदों को वृक्षारोपण लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है जिसमें हमारे जनपद को 1377680 का लक्ष्य मिला है जिसके क्रम में सभी विभागों से वृक्षारोपण कार्ययोजना बनाकर भेजने के निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी,प्रभागीय वनाधिकारी जगदेव सिंह,अधिकारी शामली, कृषि विभाग, PWD, उ0प्र0 प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, सिंचाई विभाग, पंचायती राज विभाग, परिवहन विभाग आदि विभागों के अधिकारी मौजूद रहें।

No comments:

Post a Comment

In compliance with the Hon'ble NGT (National Green Tribunal)Inspection of Kathha River/Drainwith the team from Namami Gange, Ministry of Jal Shakti, New Delhi.

माननीय राष्ट्रीय हरित अधिकरण नई दिल्ली में विचाराधीन योजित वाद के अनुपालन में काठा नदी/ नाला का निरीक्षण आज दिनांक 21/01/26 को किया गया, जिस...